
UP: हमीरपुर में ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर, पांच साल के बच्चे समेत 8 लोगों की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में बच्चे, महिला समेत कई लोगों की जान चली गई. मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाइवे पर दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 लोग काल के गाल में समा गए.
एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच ऐसी भिड़ंत हुई, जिसमें एक पांच साल के बच्चे, दो महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स सहित डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे 34 पर मकराओं और इन्गोहटा के बीच हुआ है. थ्री सीटर ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसा इतना भीषण था की दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
इस दौरान 5 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते 3 अन्य यात्रियों ने दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. हादसा इतना भयावह था कि कुछ लोगों के शव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके ऑटो रिक्शे में फंसे हुए थे जिसे बाद में निकाला गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










