
UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया हैकर गैंग, कानपुर में बैठ अमेरिकी लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर कोरोना काल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी चली गई फिर उसने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया. वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बन गया ऑनलाइन लुटेरा.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर कोरोना काल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी चली गई फिर उसने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया. वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बन गया ऑनलाइन लुटेरा. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक हैकर गैंग बनाया और अमेरिकी कंपनियों को टारगेट कर करोड़ो की अवैध वसूली करने लगा. पुलिस ने इस गैंग के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, अब इनसे पूछताछ की जा रही है. गिरोह का सरगना मोबाइल हैकिंग में एक्सपर्ट बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कानपुर जैसी छोटी जगह पर गुपचुप तरीके से कॉल सेंटर बनाया और दर्जनों अमेरिकी कंपनियों का डाटा हैक कर उसने करोड़ों की अवैध वसूली कर डाली. कानपुर जैसी जगह पर कॉल सेंटर चालने के पीछे इनका मकसद था कि किसी को इसकी भनक न लगे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










