
UP: सेल्समैन ने शराब देने से किया इनकार तो बदमाशों ने दुकान में लगा दी आग, 40 हजार रुपये भी लूटे
AajTak
इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर जलूस के बाद कुछ लोग शराब की दुकान के सेल्समैन के पास पहुंचे और उससे शराब मांगने लगे. शराब नहीं देने पर आरोपी वापस गांव लौटे और 8-10 लोगों को साथ लेकर फिर वहां पहुंचे और दुकान सहित बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी. पथराव भी किया जिससे ठेके को काफी नुकसान पहुंचा है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शराब लेने ठेके पर पहुंचे कुछ लोगों को दुकानदार ने शराब देने से मना किया तो उन्होंने दुकान में ही आग लगा दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने ठेके में रखे हुए 40 हजार रुपये और शराब को लूट लिया.
दरअसल बुलंदशहर के गंगावली गांव में आंबेडकर जयंती के मौके पर शराब बिक्री बंद होने की वजह से सरकारी ठेके के सेल्समैन ने कुछ लोगों को शराब देने से इनकार कर दिया. इससे शराब मांगने वाले इसकदर नाराज हो गए कि उन्होंने पथराव शुरू कर दिया और दुकान में आग लगा दी.
आग की चपेट में आने से कई बाइक और एक स्कॉर्पियो कार भी जल कर राख हो गई. अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर रात में 5 लोग शराब मांगने ठेके पर आए. सेल्समैन ठेके के आसपास ही था. शराब मांगने वाले आरोपियों ने पहले तो ठेकेदार का नाम पूछा और जब ठेकेदार मौके पर नहीं मिला तो सेल्समैन से शराब लेने के लिए उसपर दबाव बनाने लगा.
सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया तो आरोपी दुकान का ताला तोड़कर ठेके में घुस गए. आरोपियों ने ठेके में रखे 40 हज़ार रुपये की नकदी और शराब लूट ली. जब सेल्समैन ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज करने के लिए सेल्समैन को लेकर थाने लौट गई.
पुलिस और सेल्समैन के कुछ दूर जाने के बाद ही आरोपियों ने शराब के ठेके में आग लगा दी, जिससे वहां पास में ही खड़ी एक स्कॉर्पियो कार और तीन-चार बाइक में भी आग लग गई. बताया जा रहा है स्कॉर्पियो में आरोपियों ने पहले तोड़फोड़ भी की थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










