
UP: सब्जी की दुकान से 50 किलो नींबू की चोरी, लहसुन और प्याज भी ले गए चोर
AajTak
सब्जियों के बढ़ते दाम पर अब चोरों की नजर भी पड़ गई है. यही वजह है कि सोने-चांदी के गहने छोड़कर चोर अब नींबू, लहसुन और प्याज की चोरी कर रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. यहां 50 किलो नींबू की चोरी हो गई है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर नहीं बल्कि तेजी से महंगे हो रहे नींबू पर हाथ साफ कर दिया है. इतना ही नहीं चोरों ने प्याज और लहसुन भी चोरी कर ली. इन दिनों नींबू का दाम आसमान छू रहा है. फिलहाल सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है.
घटना थाना तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी की है, यहां के रहने वाले मनोज कश्यप की सब्जी मंडी में दुकान है. जहां वह सिर्फ नींबू, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन बेंचते हैं. व्यापारी का कहना है कि देर रात चोरों ने उसके गोदाम पर धावा बोलकर महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ली.
खुले बाजार में इन दिनों नींबू की कीमत 200 रुपये तक पहुंच गई है, जिसके चलते नींबू की डिमांड भी बढ़ गई है. चोरों ने गोदाम पर धावा बोलकर 50 किलो नींबू, प्याज और लहसुन चोरी कर लिया. चोरी किए गए नींबू की कीमत लगभग 10 हज़ार रुपये बताई जा रही है. सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है.
फिलहाल व्यापारी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इलाके में खास तौर पर नींबू की हुई चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. व्यापारी मनोज कश्यप ने कहा कि देर रात चोरों ने उसके गोदाम पर धावा बोलकर महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ली. 50 किलो नींबू, प्याज और लहसुन चोरी कर लिया, पुलिस में शिकायत का कुछ अर्थ निकलता नहीं निकलता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










