
UP: सपा नेता आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे अब्दुल्ला समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आज़म खान समेत अन्य लोगों पर सरकारी मशीनों को गायब करने और उन्हें कटवाकर जौहर यूनिवर्सिटी में दबाने का आरोप है. नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खान और यूनिवर्सिटी के उपकुलपति सुल्तान मोहम्मद खान के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दिग्गज नेता और रामपुर से विधायक आजम खान (Azam Khan) और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. दरअसल आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस बार उनके खिलाफ सरकारी सफाई मशीनों को गायब करने और उन्हें कटवाकर जौहर यूनिवर्सिटी में दबाने का आरोप है.
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खान और यूनिवर्सिटी के उपकुलपति सुल्तान मोहम्मद खान के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी में खुदाई में नगर पालिका की सरकारी सफाई मशीन मिली है. इसके बाद ही एफआईआर दर्ज करवाई गई है. जानकारी के मुताबिक IPC की धारा 409, 120-B और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम धारा 2 और 3 के तहत FIR दर्ज की गई है.
आजम खान, अब्दुल्लाह आजम समेत सात लोगों के खिलाफ बाकर अली खान ने रामपुर नगर कोतवाली में FIR दर्ज करवाई है. इसमें सरकारी मशीनों को कटवाकर जौहर यूनिवर्सिटी में दबाने का आरोप लगाया गया है.
फर्जी कागजात के मामले में भी हुई थी FIR
आजम खान पर तीन स्कूलों की फर्जी कागजात से मान्यता लेने के मामले में हाल में ही मुकदमा दर्ज हुआ था. सीतापुर जेल में बंद आजम खान को वारंट तामील करा दिया गया है. बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया गया कि आजम खान ने रामपुर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग का सर्टिफिकेट फर्जी बनवा कर मान्यता प्राप्त की थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










