
UP: संभल के CO अनुज चौधरी का तबादला, 'होली साल में एक बार, जुमा 52 बार' वाले बयान की हुई थी खूब चर्चा
AajTak
इस तबादले के तहत अब संभल सर्किल की कमान सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक भाटी को सौंपी गई है जिन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. यह बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
प्रदेश के संभल जिले में पिछले साल 24 नवंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से सुर्खियों में आए पुलिस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है, जो संभल जिले का ही एक अन्य क्षेत्र है.
इस तबादले के तहत अब संभल सर्किल की कमान सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक भाटी को सौंपी गई है जिन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. यह बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. हालांकि, इसे लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: संभल सीओ अनुज चौधरी को पुलिस जांच में क्लीनचिट, होली और ईद पर दिए बयान को लेकर मिली राहत
सीओ अनुज चौधरी सिर्फ संभल की हिंसा को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने एक बयान को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था, "होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमा (शुक्रवार की नमाज) तो 52 बार आता है." उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया और इसकी काफी आलोचना भी हुई थी.
अनुज चौधरी के बयान से मच गया था बवाल
दरअशल अनुज चौधरी ने 6 मार्च को कहा था कि होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए. इस बार होली शुक्रवार को पड़ी है, इसी दिन जुमे की नमाज भी होती है. अनुज चौधरी ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने का आग्रह किया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










