
UP: संजय निषाद के सरकारी बंगले में प्लाईवुड से ढकी लोहिया की मूर्ति, भड़की सपा
AajTak
लखनऊ में एक सरकारी बंगले के अंदर डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को ढकने पर विवाद बढ़ गया है. यह सरकारी बंगला पहले लोहिया ट्रस्ट का था, लेकिन अब भाजपा के सहयोगी और मत्स्य मंत्री संजय निषाद को आवंटित कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को ढकने पर विवाद बढ़ गया है. इस मूर्ति उस सरकारी बंगले में लगी है, जो फिलहाल मंत्री संजय निषाद को आवंटित है. यह सरकारी बंगला पहले लोहिया ट्रस्ट का था, लेकिन अब भाजपा के सहयोगी और मत्स्य मंत्री संजय निषाद को आवंटित कर दिया गया है.
बंगले में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति है और मूर्ति प्लाईवुड से ढकी हुई है. संजय निषाद का दावा है कि लोहिया की मूर्ति को उनके द्वारा ढका नहीं गया है, जब उन्हें यह घर आवंटित किया गया था, तब से यह मूर्ति ढकी हुई थी. इस मामले में समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. यह बंगला पहले संजय निषाद से पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के पास था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










