
UP: शौक पूरे करने के लिए लोगों को न्यूड चैट के जाल में फंसाकर करते थे ब्लैकमेल, 3 छात्र अरेस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में साइबर क्राइम पुलिस ने लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में साइबर क्राइम पुलिस ने लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. पकड़े गए आरोपी यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. दरअसल, बीते 19 मई को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर द्वारा साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना दी गई थी कि साइबर ठगी करने वाले लोग उन्हें फ़र्ज़ी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं. प्रोफ़ेसर से ये लोग 3 लाख रुपये अभी तक ऐंठ चुके थे. साथ ही और रुपयों की मांग कर रहे थे. इस बात की जानकारी उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 384,419,420 और आईटी एक्ट 66D,66E, के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









