
UP: शिवपाल पर क्यों बदल गया अखिलेश का मन, विलय नहीं अब होगा गठबंधन
AajTak
अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है. जबकि इससे पहले तक वह अपने चाचा को एडजस्ट करने और पार्टी के विलय कराने का प्रस्ताव दे रहे थे.
उत्तर प्रदेश में सवा चार साल पहले सत्ता गंवाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अब अगले साल होने वाले चुनाव में वापसी के लिए बेताब हैं. सपा सूबे तमाम छोटे दलों के साथ मिलकर 2022 के चुनावी मैदान में उतरने की प्लान बनाया है. इसी कड़ी में अखिलेश अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया. जबकि इससे पहले तक वह अपने चाचा को एडजस्ट करने और पार्टी के विलय का प्रस्ताव दे रहे थे, जिस पर शिवपाल राजी नहीं थे. ऐसे में माना जा रहा है कि सियासी नफा-नुकसान को देखते हुए अखिलेश ने शिवपाल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का मन बनाया है. पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को आजतक से खास बातचीत में साफ कर दिया कि यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस और बीएसपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर कहा कि सपा उनकी पार्टी को भी साथ लेकर चलेगी और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









