UP: शादी की दावत खाने के बाद महिला प्रधान की मौत, परिजन बोले- खाने में दिया गया था जहर
AajTak
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी की दावत खाने के बाद महिला प्रधान की मौत हो गई. प्रधान पति ने 5 लोगों के खिलाफ दावत के दौरान जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी की दावत खाने के बाद महिला प्रधान की मौत हो गई. प्रधान पति ने 5 लोगों के खिलफ दावत के दौरान जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रधान पति की शिकायत पर साजिश के तहत हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरास्त में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी. बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के गांव हुकूमत पुर शेख की नवनियुक्त ग्राम प्रधान शिक्षा देवी 29 जून को गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं और वहां पर चल रही दावत में खाना खाया और कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










