UP: शादीशुदा बुआ को भतीजे ने प्रेमी के साथ देखा, काट दिया 14 साल के लड़के का गला
AajTak
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के थाना पवई इलाके में एक 14 साल के लड़के की रहस्यमयी तरीके हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे की सगी बुआ का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के थाना पवई इलाके में एक 14 साल के लड़के की रहस्यमयी तरीके हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे की सगी बुआ का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि 23 मई को सुबह आठ बजे उसके तीनों बेटे शिवम, सत्यम और सौरभ हर बार की तरह मझुई नदी के किनार श्मशान घाट के पास पशु चराने गए थे. कुछ समय बीत जाने के बाद उसके दो लड़के शिवम और सौरभ घर आ गए. लेकिन काफी देर तक उनका तीसार बेटा सत्यम घर नहीं आया. तीसरे बेटे की तलाश की गई तो पता चला कि इलाके में एक आधे बने कमरे में उसी लाश पड़ी है, शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि किसी तेज हथियार से उसकी हत्या की गई है. जमीन पर खून बिखरा पड़ा हुआ था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










