
UP: विवाद के चलते अलग रह रहे थे पति-पत्नी, लड़की के परिजनों ने चला दी गोली
AajTak
मऊ में आपसी विवाद में मां-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक ने एक लड़की से शादी की थी. विवाद के कारण लड़की कुछ दिनों से मायके में रह रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई.
उत्तर प्रदेश के मऊ में दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे की गोली मार दी. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक ने एक लड़की से शादी की थी. विवाद के कारण लड़की कुछ दिनों से मायके में रह रही थी. बुधवार को लड़की के परिजन उसके ससुराल पहुंचे, जहां दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई और मां-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. यह घटना मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के आदमपुर छावनी गांव की है.
इस पर पुलिस का कहना है कि यह घटना रात लगभग एक बजे की है. जांच में पता चला है कि लड़के और लड़की ने मंदिर में शादी की थी. दोनों कुछ दिनों से अलग रह रहे थे. उनके बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि लड़की के घरवाले लड़के के घर आकर झगड़ा के दौरान फायरिंग कर दी. डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है. लड़की के घरवाले जो नामजद हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश में पुलिस जुट गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










