
UP: लग्जरी रूम-विदेशी लड़कियां, सोशल मीडिया से ग्राहक, ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
AajTak
राजधानी लखनऊ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. खास बात ये है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस रैकेट को सोशल मीडिया के जरिये चलाया जा रहा था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. खास बात ये है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस रैकेट को सोशल मीडिया के जरिये चलाया जा रहा था. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) लखनऊ पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिये प्रचार किया जा रहा था. इसके बाद वॉट्सऐप से ग्राहकों से संपर्क कर लग्जरी रूम में विदेशी लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही थीं. किसी भी तरह ग्राहकों की पहचान उजागर न हो सके, इसके लिए होटल में नाम और पहचान नहीं बताई जाती थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) पुलिस को चिनहट के विकल्पखंड क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यहां स्थित लग्जरी इन होटल में छापा मारकर विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










