
UP: लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटकी मिली 2 दलित बहनों की लाश, आज ही उठाकर ले गए थे तीन युवक
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी दलित बहनों के शव गन्ने के खेत में एक पेड़ से लटके हुए मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं. लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह भी लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज (बुधवार) गांव के बाहर गन्ने के खेत में लगे पेड़ से दो दलित सगी बहनों के शव लटकते हुए मिले. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. घटना निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन पुरवा गांव की है.
इस घटना को लेकर तमोलीन पुरवा गांव की रहने वाली माया देवी ने बताया, वह 15 साल और 17 साल की अपनी दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी. इसी बीच जब वह बेटियों को बाहर छोड़ कपड़े डालने के लिए घर के अंदर चली गईं, तभी मौके पर 3 युवक पहुंच गए.
मृतक लड़कियों की मां के मुताबिक, उन तीन में से दो अलग-अलग लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीट लिया और एक लड़के ने बाइक स्टार्ट की और दोनों को लेकर मौके से फरार हो गए. उसके बाद दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले.
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
गांव के बाहर खेत में दलित लड़कियों के शव लटके होने की जानकारी मिलते ही भारी फोर्स के साथ लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन, एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह भी लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं.
मृतक दलित लड़कियों की मां माया देवी ने कहा, हमारी बिटिया हमारे पास बैठी हुई थी, हमने बाल धोए हुए थे. यह तीन लड़के रोज आते थे. महिला के मुताबिक तीनों ही लालपुर के रहने वाले थे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








