
UP: लखनऊ में पूर्व मर्चेट नेवी के कर्मचारी की हत्या, मौके से मिले दो चाकू
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की लाश मिली है. गला रेत कर बुजुर्ग की हत्या की गई है. पुलिस ने लाश के पास से दो चाकू, डायरी और पैन कार्ड बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के बेटे-बहू में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग मर्चेंट नेवी कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है. 62 साल के नंदलाल तिवारी का शव बरामद हुआ है. वो मर्चेंट नेवी से वेल्डर के पद से रिटायर्ड हुए थे.
मृतक के पास से मिली डायरी और आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हो पाई है. मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले मृतक नंदलाल लखनऊ के कृष्णानगर में रह रहे थे. मौके से खून से सने दो चाकू, डायरी, पेन कार्ड, आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
सिर पर वार करने के बाद गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या की गई है. शुरुआती जांच में मृतक के बेटे और बहू में विवाद की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बहू की वजह से मृतक बुजुर्ग के बेटे को जेल जाना पड़ा था. हालांकि, पुलिस कई एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.
थोड़े दिनों पहले हुई थी महिला की हत्या
बता दें कि अभी थोड़े दिनों पहले ही लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में वन विभाग में रेंजर के पद पर कार्यरत एक महिला की हत्या हो गई थी. पति ने बेरहमी से महिला का सिर काटकर दिया था.
जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे परिवारिक कलह वजह बताई गई थी. आरोपी पति बसंत कुमार शराब पीने का आदि था. पैसे नहीं मिलने पर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी शीला गुप्ता की हत्या कर दी थी. मृतक महिला वन विभाग में तैनात थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








