
UP: रोडवेज कंडक्टर की मौत पर गरमाई सियासत, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा
AajTak
कंडक्टर मोहित यादव की मौत पर सपा ने पीड़ित के परिवार में से किसी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है. सपा नेता ने इसे आत्महत्या बताया है. सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, कंडक्टर मोहित यादव ने जो आत्महत्या की है, इसके लिए सरकार को उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए और 50 लाख का मुआवजा सरकार पीड़ित परिवार को दे. बता दें कि समाजवादी पार्टी अपनी तरफ से 2 लाख रुपये की मदद कर रही है.
यूपी में नमाज के लिए रोडवेज बस रुकवाने के आरोप में निलंबित चल रहे कंडक्टर की मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. अब इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है. कंडक्टर मोहित यादव की मौत पर सपा ने पीड़ित के परिवार में से किसी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है. सपा नेता ने इसे आत्महत्या बताया है.
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, कंडक्टर मोहित यादव ने जो आत्महत्या की है, इसके लिए सरकार को उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए और 50 लाख का मुआवजा सरकार पीड़ित परिवार को दे. बता दें कि समाजवादी पार्टी अपनी तरफ से 2 लाख रुपये की मदद कर रही है.
कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार को घेरा
इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार का डर समाज के हर वर्ग में कहीं ना कहीं मानवता को शर्मसार कर रहा है. अगर किसी ने गाड़ी रोक कर किसी की धर्म की चीज को करा दिया तो उसका वीडियो वायरल करना और फिर उसे नौकरी से निकाल देना यह कहां का न्याय है. एक विशेष वर्ग के खिलाफ चाहे वह नूंह की घटना हो या फिर मैनपुरी की या फिर बरेली, ऐसी घटनाएं मानवता और सरकार को शर्मशार कर रही हैं.
कैसे हुई मोहित यादव की मौत
बता दें कि मोहित का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. यूपी रोडवेज का सस्पेंडेड कंडक्टर मोहित यादव मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला खुशाली का रहने वाला था. वह बरेली डिपो में संविदा पर परिचालक के पद पर तैनात था. 3 जून को मोहित यादव बस को बरेली से दिल्ली लेकर जा रहे थे. शहर से निकलते ही किसी वजह से बस रोक दी गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










