
UP: रेप और अपहरण के मामले में साक्षी महाराज को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत
AajTak
एक महिला ने साक्षी महाराज और उसके साथियों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया था. एटा कोतवाली में इसकी एफआईआर दर्ज हुई थी. साक्षी महाराज और आरोपी बनाए गए लोगों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी महाराज और अन्य आरोपियों को रेप और अपहरण के मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने महिला का अपहरण कर साथियों के साथ नौ दिन दुराचार के आरोप से मुक्त करने के निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर कर दिया है. साथ ही लोअर कोर्ट के आरोपियों को आरोप मुक्त करने के आदेश की वैद्धता को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका भी खारिज कर दी है.
गौरतलब है कि महिला ने साक्षी महाराज और उसके साथियों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया था और एटा कोतवाली में इसकी एफआईआर लिखाई थी. इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी. वहीं, साक्षी महाराज और इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है.
26 नवंबर 2001 को पारित कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी. सरकारी वकील का कहना था कि पीड़िता का हलफनामा और उसके बयान अलग अलग हैं और संभव है कि ये हलफनामा दबाव डालकर दिया गया है.
सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा था कि किसी गवाह ने साक्षी का नाम नहीं लिया, जबकि आरोप साक्षी और उनके साथियों पर है, लेकिन सीओ की जांच में आरोप सही नहीं पाए गए. कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी. मामले की सुनवाई जस्टिस शमीम अहमद की पीठ ने की.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







