
UP: युवक को अगवा कर बदमाशों ने मांगी 3 लाख रु की फिरौती, पैसे नहीं मिलने पर हत्या कर शव जंगल में फेंका
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कुछ बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया और फिर उसकी मां से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी. पैसे नहीं मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बदमाशों ने 18 साल के एक युवक का अपहरण कर लिया और फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया. घटना मझगवां थाना क्षेत्र की है जहां जुए में हारे हुए पैसे नहीं देने पर 18 साल के युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई.
युवक की मां का कहना है कि आरोपियों ने दो दिन तक उनसे तीन लाख रुपये मांगे. जब पिता ने पुलिस से शिकायत की तो बेटे को मार दिया गया और फिर जंगल में पुराने मंदिर के पास उसका शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अपहरण और हत्या का यह मामला मझगवां थाने के कोठा गांव का है. यहां सर्वेश नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था. उसकी मां ने बताया कि सर्वेश को जुआ खेलने की लत थी. बीते मंगलवार को वह मोहल्ले में ही घूम रहा था तभी बाइर पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोग उसे उठा ले गए.
इसके बाद आरोपियों ने महिला के मोबाइल पर फोन करके बेटे को छुड़ाने के एवज में तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. मां ने बताया कि आरोपी लगातार दो दिनों तक उनके मोबाइल पर फोन कर रकम की मांग करते रहे. पैसा नहीं दिए जाने पर कोठा गांव के पास जंगल में बने पुराने मंदिर के पास बेटे का शव पड़ा मिला.
रिपोर्ट के मुताबिक अपहरण के बाद फिरौती की रकम ना मिलने पर बदमाशों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. बेटे की निर्मम हत्या की खबर सुन कर मृतक के घर में मातम पसर गया है. मृतक की मां ने बताया की उसके पास बदमाशों का फोन आया था और वो तीन लाख रूपये मांग रहे थे. महिला ने कहा फोन पर बेटे को पीटने की आवाज भी आ रही थी.
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







