
UP: मेरठ से मुरादाबाद तक दवाइयों और ऑक्सीजन के लिए मारामारी, बाजारों में क्यों है शॉर्टेज, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
अस्पतालों में बेड्स का संकट भी बढ़ता जा रहा है. लेकिन इस बीच एक सबसे बड़ी चिंता जो सामने आई वह है दवाइयों और ऑक्सीजन को लेकर हो रही मारामारी की, क्योंकि हर जगह इनकी शॉर्टेज हो गई है. पहले ये बड़े शहरों तक था, लेकिन अब छोटे शहरों में भी यही हाल है.
देश में इस वक्त कोरोना की ताजा लहर के कारण हाहाकार मचा हुआ है. कोई बड़ा शहर हो या फिर छोटा गांव हर जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पतालों में बेड्स का संकट भी बढ़ता जा रहा है. लेकिन इस बीच एक सबसे बड़ी चिंता जो सामने आई वह है दवाइयों और ऑक्सीजन को लेकर हो रही मारामारी की, क्योंकि हर जगह इनकी शॉर्टेज हो गई है. पहले ये बड़े शहरों तक था, लेकिन अब छोटे शहरों में भी यही हाल है. यूपी के मेरठ में ऑक्सीजन की किल्लत... उत्तर प्रदेश के मेरठ में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसी किल्लत क्यों हो गई है, उसपर मेडिकल संचालक राजन शेट्टी बताते हैं कि मुझे तकरीबन 23 साल इस लाइन में हो गए लेकिन पहली बार में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार देख रहा हूं. सच्चाई तो यह है कि जिन्हें आवश्यकता ही नहीं है, वह लोग भी ऑक्सीजन के सिलेंडर अपने घरों में स्टॉक कर रहे हैं और जिन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है उन्हें यह मिल नहीं पा रहा है. राजन शेट्टी के मुताबिक, यही हाल ऑक्सीमीटर का भी है जिन्हें जरूरत नहीं है वह भी घर, दफ्तर में ऑक्सीमीटर रख रहे हैं. अगर लोग स्टोर करना बंद करें, तो कुछ हदतक राहत मिल सकती है. मेरठ के ही अग्रवाल ऑक्सीजन प्लांट पर तैनात अधिकारी बताते हैं कि जो घरों में इलाज करवा रहे हैं, यहां उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है. ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अधिकारी का कहना है कि हम सिर्फ उसे ही ऑक्सीजन दे रहे हैं, जो कोविड की रिपोर्ट और डॉक्टर की पर्ची लेकर आ रहा है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










