
UP में सड़क पर रोज एक की जान लेता है सांड, वो कहते हैं नंदी है: अखिलेश का अटैक
AajTak
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि UP में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं. ये नई भर्ती है जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है. यहां अखिलेश सांड को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोल रहे थे.
आजतक G-20 कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने UP सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि UP में ट्रैफिक पुलिस में नई भर्ती हुई है, जो कि हर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं. ये नई भर्ती है जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है. अखिलेश ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन उत्तर प्रदेश में किसी किसान की किसी गरीब की जान, किसी व्यापारी की जान उस नई भर्ती की वजह से न जा रही हो.
यहां अखिलेश यादव सांड के मुद्दे पर बिना नाम लिए बोल रहे थे. अखिलेश ने कहा कि मैं नाम नहीं बोलना चाहता था. इनकी वजह से हादसों में बढ़ोतरी हुई है. अखिलेश ने सांडों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला कि सांडों को यह नंदी मानते हैं. अरे हम कैसे कह दें कि यह नंदी है जो हर रोज एक व्यक्ति की जान लेगा.
सांड के मुद्दे पर खुल कर बोल रहे हैं अखिलेश
बताते चलें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांड के मुद्दे पर राज्य सरकार को लगातार घेर रहे हैं. हाल ही में विधानसभा में भी अखिलेश ने मुद्दा उठाया था. अखिलेश ने कहा था कि अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम 'सांड सफारी' ही बना लें. उन्होंने कहा था कि लायन सफारी को ठीक नहीं कर पाए. आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं. क्या आपके पास बजट की कमी है.
जी20 समिट की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
क्या लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे अखिलेश?

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










