
UP में ठगों का खेल: 'बड़ी कंपनियों' में नौकरी करने आते थे बेरोजगार, फिर कटती थी जेब
AajTak
यह मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से आया है जहां एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर फर्जी व्यक्ति इंटरव्यू ले रहा था. ब्रांडेड कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर आठ सौ पचास रुपये की रसीद कटवाई जा रही थी. इसके बाद और भी रुपयों की मांग की जाती थी.
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी के लिए चौराहों पर चस्पा हुए इश्तेहारों को देखकर फोन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि हो सकता है कि वह एक इश्तेहार आपको ठगी का शिकार बना दे. जी हां, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से आया है जहां एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर फर्जी व्यक्ति के जरिए इंटरव्यू किया जा रहा था. ब्रांडेड कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर आठ सौ पचास रुपये की रसीद कटवाई जा रही थी. इसके बाद और भी रुपयों की मांग की जाती थी. एक पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल के दो सिपाही भी इंटरव्यू देने पहुंचे और इस तरह गैंग का भंडाफोड़ हुआ. इस मामले में गोरखपुर जिले का एक तथाकथित डायरेक्टर विनय पासवान गिरफ्तार हुआ है. उसके पास से पुलिस ने 25 हजार कैश, ऑफर लेटर, दो लैपटॉप, मोबाइल, सिम बरामद किए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











