
UP में कोडीन कफ सिरप रैकेट के खिलाफ बड़ा एक्शन... 3.5 लाख बोतलें जब्त, SIT बनी, 32 गिरफ्तार
AajTak
यूपी सरकार ने कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामलों की जांच के चलते अब SIT बना दी है. इस दौरान यूपी में 3.5 लाख बोतलें जब्त की गई हैं, जबकि 32 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पता चला है कि सुपर-स्टॉकिस्टों का नेटवर्क नेपाल से बांग्लादेश तक फैला हुआ है.
UP Codeine Cough Syrup Racket Investigation: यूपी सरकार ने कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामलों की जांच के चलते अब SIT बना दी है. इस दौरान यूपी में 3.5 लाख बोतलें जब्त की गई हैं, जबकि 32 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पता चला है कि सुपर-स्टॉकिस्टों का नेटवर्क नेपाल से बांग्लादेश तक फैला हुआ है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कोडीन-आधारित कफ सिरप और अन्य दवाओं की अवैध स्टोरेज और सप्लाई की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाने का ऐलान किया है. यह कार्रवाई राज्य के पांच जिलों में चल रहे इस रैकेट को तोड़ने के मकसद से की गई है. सरकार ने साफ कहा कि कोडीन सिरप से राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है. मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए उच्चस्तरीय जांच टीम बनाई गई है.
गृह विभाग ने की पुष्टि यूपी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर IG-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में SIT बनाई जा रही है. यह टीम पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी. इस SIT में FDSA यानी फूड एंड ड्रग सेफ्टी अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल होंगे. सरकार ने कहा कि पूरे ऑपरेशन की जांच तेज और गहन होगी.
जांच प्रक्रिया में SIT की भूमिका सरकार के मुताबिक, SIT लगातार चल रही जांच की समीक्षा करेगी और आरोपियों से मिली जानकारी को जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी. टीम को सभी वित्तीय लेन-देन खंगालने का भी जिम्मा दिया गया है. कोडीन सिरप के अवैध करोबार से जुड़े हर लिंक को ट्रेस किया जाएगा.
DGP ने किया नेटवर्क का खुलासा यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि अब तक की जांच में “सुपर स्टॉकिस्ट” स्तर पर बड़ी तस्करी का नेटवर्क सामने आया है. अत्यधिक नियंत्रित कोडीन-आधारित सिरप को नशे के रूप में सप्लाई किया जा रहा था. यह नेटवर्क राज्यभर में फैल चुका था, जिसकी जड़ें अब तेजी से उजागर हो रही हैं.
तीन बड़े सुपर-स्टॉकिस्ट गिरफ्तार जांच के दौरान पांच बड़े सुपर-स्टॉकिस्ट चिन्हित किए गए, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है. इनमें वाराणसी के भोला जायसवाल (शुभम जायसवाल के पिता), सहारनपुर के विभोर राणा और गाजियाबाद के सौरभ त्यागी शामिल हैं. बाकी दो पर कार्रवाई जारी है और कई जगहों पर छापेमारी हो रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











