
'UP में अब हमार ससुराल बा...' नेहा सिंह राठौर ने की शादी तो BJP नेता और लोकगायकों ने कसा तंज
AajTak
'यूपी में का बा' गाने से चर्चा में आईं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अम्बेडकरनगर निवासी हिमांशु सिंह से शादी कर ली. नेहा सिंह राठौर के यूपी की बहू बनने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एमएलसी और कई लोकगायकों ने तंज कसा है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 'यूपी में का बा' गाने से चर्चा में आईं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शादी कर ली है. यूपी के अम्बेडकरनगर निवासी हिमांशु सिंह से उन्होंने 21 जून को शादी की. नेहा सिंह राठौर के यूपी की बहू बनने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एमएलसी और कई लोकगायकों ने तंज कसा है.
हिमांशु और नेहा की सगाई पिछले साल हो गई थी. सूर्यकान्त सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह मूल रूप से अम्बेडकरनगर के थाना महरुआ के गांव हीड़ी पकड़िया के रहने वाले है. जून 2021 में शादी होने से पहले हिमांशु की मां उषा सिंह कोविड की चपेट में आ गईं और उनका निधन हो गया. परिवार में हुई इस दुखद घटना के बाद इनकी शादी टल गई थी.
ऐसे चर्चा में आईं नेहा सिंह राठौर
बिहार की मूल निवासी नेहा सिंह राठौर, यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए 'यूपी में का बा' गाना गाया. उनका यह गाना चुनावी माहौल में विपक्षी पार्टियों को काफी पसंद आया. लिहाजा यह इतना वायरल हुआ कि हर किसी की जुबान पर आ गया था.
बाद में नेहा सिंह राठौर ने इसका पार्ट 2 और 3 भी गाया था. आलम यह था कि नेहा के जबाब में बुंदेलखंड की एक लोक गायिका अनामिका अम्बर और मशहूर एक्टर व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जबाबी गीत 'यूपी में ये बा' गाया.
अब लोक कलाकार और भाजपा नेता ने कसा तंज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










