
UP: मूंछों पर ताव देने के कारण चली गोलियां, युवक को गंवानी पड़ी अपनी जान
AajTak
यूपी के प्रयागराज में दो परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर मूंछों पर ताव देने की वजह से गोलियां चल गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जैद अहमद और राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच कई वर्षों से चली रही लड़ाई ने उस वक्त भयंकर रूप ले लिया, जब मूंछों पर ताव देने की वजह से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
दरअसल दो परिवारों के बीच बीते 10 वर्षों से जमीन की लड़ाई चल रही थी. इसी दौरान 28 मई की सुबह को एक परिवार के शख्स के मूंछों पर ताव देने के बाद झगड़ा और बढ़ गया. मृतक मुदस्सिर और उसका भाई बाइक से आरोपी ज़ैद के घर के सामने से मूंछों पर ताव देते हुए गुजर गए. हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ कहा नहीं था.
हालांकि दोनों भाइयों को मूंछों पर ताव देकर जाना जैद के परिवार को नागवार गुजरी. दोपहर होते-होते उसी गांव में दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी. इस गोलीबारी में मूंछों पर ताव देने वाले मुदस्सिर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई को पैर में गोली लगी.
इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 मई को हुए मुदस्सिर हत्याकांड में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जैद अहमद और राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देसी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किया है.
क्यों था विवाद?
दरअसल प्रयागराज में साल 2007 में मृतक मुदस्सिर के पिता अतीक अहमद ने आरोपी पक्ष के खुर्शीद अहमद से जमीनी खरीदी थी. जिस समय जमीन खुर्शीद अहमद ने अतीक अहमद से लिया था, उस वक्त उसकी कीमत बेहद कम थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









