
UP: मुस्लिम नेताओं की नाराजगी की चर्चाओं के बीच इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश
AajTak
रमजान के पवित्र महीने में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इफ्तार पार्टी में शिरकत की. बता दें कि हाल ही में सपा के मुस्लिम नेताओं की ओर से नाराजगी के साफ संकेत सामने आए थे. ऐसे में इफ्तार में शामिल होने को सियासी नजरिए से भी देखा जा रहा है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार शाम को लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया. वहीं, बीते कुछ समय से ये बात लगातार सामने आ रही है कि विधानसभा चुनाव के बाद कुछ मुस्लिम नेता उनसे नाराज चल रहे हैं. पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसी बीच अखिलेश यादव का इफ्तार पार्टी में शामिल होना बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि अखिलेश यादव ने ऐशबाग ईदगाह में हुई इफ्तार पार्टी में शिरकत की.
हाल ही में मुस्लिम नेताओं की ओर से कहा गया था कि अगर अखिलेश कुछ बोलते भी हैं तो उनकी आवाज सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाती है. अखिलेख यादव ने आजम खान (Azam Khan), शहजिल इस्लाम औऱ नाहिद हसन समेत कई नेताओं पर कार्रवाई के बाद भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी.
आज इफ़्तार कार्यक्रम में। pic.twitter.com/j6dyo7lysH
कुछ दिन पहले ही आजम खान के समर्थन में सपा के बड़े नेता सलमान जावेद राइन ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप भी लगाया था. सलमान जावेद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव हैं. उन्होंने कहा था कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं.
बता दें कि आजम खान के सपोर्ट में सपा में आवाज उठती रही है. हाल ही में 11 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया था. आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं. फसाहत अली ने ये आरोप सीएम योगी के बयान को सही ठहराते हुए लगाए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










