
UP: मुर्दों को लूटने वाला एम्बुलेंस ड्राइवर गिरफ्तार, डेड बॉडी से उड़ा लेता था कीमती सामान
AajTak
इटावा पुलिस ने एक एम्बुलेंस के चालक और उसके परिचालक को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि एम्बुलेंस से शव ले जाते वक्त वे मृतक के कीमती सामान, कैश, घड़ी, अंगूठी आदि पर हाथ साफ कर देते थे.
उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मृत व्यक्तियों को लूटता था. इटावा पुलिस ने एक एम्बुलेंस के चालक और उसके परिचालक को गिरफ्तार किया है. चालक संजीव कुमार बढ़पुरा का रहने वाला है जबकि परिचालक शोभित कुमार कन्नौज का निवासी है. इन दोनों पर आरोप है कि एम्बुलेंस में शव ले जाते वक्त वे मृतक के कीमती सामान, कैश, घड़ी, अंगूठी आदि पर हाथ साफ कर देते थे. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि थाना बढ़पुरा में 27 फरवरी को एक व्यक्ति दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था जिसको अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. परिजनों को जब लाश मिली तो उसके निजी सामान, एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी, चेन, घड़ी सब कुछ गायब थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की तो मामला खुला.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










