
UP: मुजफ्फरनगर में युवक की अपहरण के बाद हत्या, चिट्ठी भेजकर की गई थीं ये मांगें
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (UP Muzaffarnagar) में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है. युवक के परिजन को एक चिट्ठी भी मिली थी, जिसमें 2 लाख रुपये की मांग की गई थी. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर खेत से लाश बरामद की गई.
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर (UP Muzaffarnagar) जनपद में शनिवार को एक युवक के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है. हत्या के बाद लाश ईख के खेत में दबा दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम (post-mortem) के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











