
UP: मंदिर में चाकुओं से गोदकर पूर्व प्रधान की हत्या, परिजनों ने बुढाना-कांधला मार्ग पर लगाया जाम
AajTak
मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान कालूराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान कालूराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. एहतियात के तौर पर मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है.
यह घटना फुगाना थाना क्षेत्र के गांव नीम खेड़ी की है. पूर्व प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप ने परासोली बस स्टैंड के सामने शिव मंदिर के पास बांस-बल्लियों की दुकान खोली है. 60 साल के पूर्व प्रधान कालूराम रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद पहले मंदिर में पूजा के लिए गए थे.
शनिवार देर रात करीब 11 बजे लोगों ने मंदिर परिसर में चाकुओं से गोदकर कालूराम की हत्या कर दी. पूर्व प्रधान कालूराम कश्यप नीमखेड़ी गांव के तीन बार प्रधान रह चुके हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फुगाना थाना क्षेत्र के चौकी पारासोली के सामने स्थित मंदिर परिसर में चाकुओं से गोदकर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई. पारासौली चौकी प्रभारी शैलेन्द्र की लापरवाही मानते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की विस्तृत जांच सौंपी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








