
UP: मंडली में शिव-पार्वती का अभिनय करने वाले कलाकारों ने की कुछ इस तरह शादी, हो रही जमकर चर्चा
AajTak
कानपुर देहात में एक हुई एक शादी खूब चर्चा में है. दूल्हा और दुल्हन ने शिव पार्वती का रूप धरकर सात फेरे लिए. दोनों की शादी के गवाह बने परिजन और परिचित इतने उत्साहित हुए कि पूरे समय दोनों पर फूलों की बारिश करते रहे.
कानपुर देहात में एक हुई एक शादी खूब चर्चा में है. दूल्हा और दुल्हन ने शिव पार्वती का रूप धरकर सात फेरे लिए. दोनों की शादी के गवाह बने परिजन और परिचित इतने उत्साहित हुए कि पूरे समय दोनों पर फूलों की बारिश करते रहे. कानपुर देहात के शिवली में हर साल की तरह कस्बे के आजाद नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर शिव और उमा का विवाह समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया. मंदिर परिसर से धूमधाम से शिव बरात निकाली गई. (फोटो- रंजय सिंह) हिमांशु और मानसी दोनों कीर्तन मंडली में कलाकार हैं और दोनों ही कानपुर के रहने वाले है. उन्होंने अपनी शादी कानपुर देहात के शिवली शिव मंदिर में रचाई. दोनों की भजन मंडली में काम करने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई. दोनों के घर वाले भी इस शादी के लिए राजी हो गए. हिमांशु और मानसी अपनी भजन मंडली में शिव, पार्वती का रूप रखकर अभिनय करते हैं. इसलिए दोनों ने अपनी शादी भी उसी रूप में करने का फैसला किया.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










