
UP: मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेजकर तुड़वा दी युवती की शादी, लड़की ने दे दी जान
AajTak
यूपी के लखीमपुर जिले में एक युवक ने गांव की लड़की के मंगेतर को लड़की का आपत्तिजनक फोटो भेज दिया. इसके बाद मंगेतर ने शादी तोड़ दी. आरोपी ने लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय हो चुकी थी. इसके बाद गांव के ही एक युवक ने लड़की का एक आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को भेज दिया, जिसके बाद मंगेतर ने शादी तोड़ दी. इसके अलावा लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था.
जानकारी के अनुसार, खीरी थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की की शादी होने वाली थी. इसकी जानकारी जब गांव के एक युवक रवि प्रकाश को हुई तो उसने लड़की की आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को वॉट्सएप पर भेज दी. इसके अलावा वही फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. इसके बाद उसके मंगेतर ने शादी तोड़ने की बात कह दी. इतना सुनते ही लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के परिवार वालों से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर मृतका के भाई ने कहा कि बहन ने इसलिए फांसी लगा ली कि उसके फोटो वायरल हो गए. आरोपी रवि प्रकाश ने पहले आईडी चोरी कर ली, इसके बाद उसी आईडी से फोटो वायरल कर दिया.
एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक 20 साल की युवती ने अपने घर में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजन ने आशंका व्यक्त की है कि गांव के एक युवक ने लड़की का कोई फोटो वायरल कर दिया था, इसी के बाद लड़की ने फांसी लगा ली. परिजन की शिकायत पर केस दर्ज जा रहा है. इस मामले की जांच की जाएगी, उसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










