
UP: ब्रांडेड कंपनियों के नकली इंजेक्शन और दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार
AajTak
संभल में नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर 7 जिलों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. पुलिस टीम को करीब 40 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नकली दवाई और इंजेक्शन मिले हैं. पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक आयुर्वेदिक दवाओं का लाइसेंस लेकर एलोपैथिक दवाइयां बनाने का धंधा कर रहा था.
यूपी के संभल में नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर 7 जिलों की संयुक्त टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में कार्रवाई की है. पुलिस टीम को करीब 40 लाख से ज्यादा कीमत की नकली दवाइयां और इंजेक्शन मिले हैं. वहीं, पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, संभल में बड़े स्तर पर ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री और गोदाम की जानकारी प्रशासन को मिली थी. इसके बाद मुरादाबाद मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर दीपक शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इसमें गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर,मुरादाबाद,अमरोहा और संभल जनपद सहित 7 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर शामिल थे.
इन्होंने संभल कोतवाली पुलिस के साथ मुरादाबाद रोड स्थित राम विहार कॉलोनी और शहजादी सराय में घर में छापेमारी की. राम विहार कॉलोनी के मकान में नकली दवाइयां का गोदाम बना हुआ था. वहीं, शहजादी सराय के घर में नकली दवाएं बनाने की फैक्ट्री चल रही थी.
गोदाम में छापेमारी के दौरान नकली तैयार दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ. इसमें औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम से नामचीन कंपनियों की नकली दवाइयां और सिरप बरामद किए.
रैपर, सिरप और खाली शीशियां बरामद
मौके से टीम ने गोलियों के रैपर, सिरप की खाली शीशियां और नामी कंपनियों के नाम छपे डिब्बे के साथ ही रॉ मटीरियल बरामद किए हैं. वहीं, दूसरी तरफ टीम ने शहजादी सराय स्थित घर से नकली दवाइयां और सिरप बनाने वाली मशीन मिली है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










