
UP: बीजेपी विधायक के स्टीकर वाली कार ने पुलिस को मारी टक्कर, तलाशी में मिले अवैध हथियार
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने पुलिस चेकिंग के दौरान दबंगाई दिखाई. चेकिंग के लिए जब उसकी गाड़ी रोकी गई, तब उसने सिपाही को टक्कर मार दी. बाद में उसे पकड़ने के लिए पुलिस को नाकाबंदी करनी पड़ी. उसकी गाड़ी पर बीजेपी विधायक का स्टीकर लगा हुआ था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी विधायक के स्टीकर वाली एक कार ने पुलिस सिपाही को टक्कर मारकर घायल कर दिया. दरअसल पुलिस उसे चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कार ड्राइवर ने पुलिस की टीम पर कार चढ़ाकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान उसने एक सिपाही को टक्कर मार दी और वहां से भागने लगा. बाद में पुलिस ने नाकाबंदी करके कार ड्राइवर को पकड़ा.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से कार में किसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना मिली थी. वैसे भी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इन दिनों राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. पुलिस ने संदिग्ध को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया. इसी दौरान उसने एक सिपाही को टक्कर मार दी और उसे घायल कर दिया. पुलिस से भागने के दौरान उसने रास्ते में कई और लोगों को भी टक्कर मारी.
संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी. इसके बाद कार ड्राइवर को पकड़ लिया गया. कार की तलाशी लेने के बाद पुलिस को उसमें से अवैध असलाह मिला. पुलिस अब मामले की तफ्तीश कर रही है.
पुलिस का कहना है कि उसे संदिग्ध को गिरफ्तार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. उसके बारे में सूचना मुखबिर से मिली थी. कार पर बीजेपी विधायक का स्टीकर लगा है. ये कार लाल रंग की निसान माइक्रा है.?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










