
UP: बस इतनी सी बात पर दो छोटे भाइयों ने कर दी बड़े भाई की हत्या, ऐसे सुलझी गुत्थी
AajTak
देवरिया पुलिस की माने तो मृतक अरविंद ने अपने छोटे भाई शुभम को नल खराब होने पर डांट दिया था. इस बात से आक्रोशित शुभम ने अपने बड़े भाई अरविंद की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 5 दिन पहले खून से लथपथ बोरे में मिले शव का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृतक के दो छोटे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की माने तो मृतक अरविंद ने अपने छोटे भाई शुभम को नल खराब होने पर डांट दिया था. इस बात से आक्रोशित शुभम ने अपने बड़े भाई अरविंद की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि यही नहीं जब मृतक कमरे के अंदर भगा तो शुभम ने दौड़ा कमरे के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर कई बार हमला किया और जब बड़ा भाई मर गया तो दिनदहाड़े शव को प्लास्टिक में लपेटकर बोरे में भरकर बाइक पर लादकर फेंकने निकल पड़ा. इसमें शुभम का साथ उसके नाबालिग छोटे भाई ने दिया. गौरतलब है कि राधेश्याम यादव सेना में नौकरी करते है. ये बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरैया के रहने वाले है. इनकी पत्नी और दो बेटे ग़ांव पर रहते हैं, जबकि तीन बेटे व एक बेटी शहर के साकेतनगर कॉलोनी स्थित अपने आवास में रहते हैं. मृतक अरविंद कुशीनगर के हाटा में विद्युत विभाग में संविदाकर्मी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










