
UP: बस्ती में मां ने की नवजात को जिंदा दफनाने की कोशिश, ऐसे बची जान
AajTak
बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला ने पैदा होते ही अपने नवजात को जमीन में गाड़ दिया गया. गनीमत यह रही है कि बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर जन्म देने वाली मां हैवान बन गई. उसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की. लेकिन मासूम के जीवन की डोर नहीं टूटी और समय रहते बच्चे को बचा लिया गया.
दरअसल एक महिला ने नवजात के रोने की आवाज सुनी और उसने पास जाकर देखा तो उसका आधा शरीर जमीन के अंदर था. महिला ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने नवजात को जमीन से निकला और अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज जारी है.
इस घटना से हर कोई हैरान है, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज और अस्पताल स्टाफ नवजात की देखभाल में जुटा हुआ है. डॉक्टर और स्टाफ के अथक प्रयास के बाद नवजात को बचा लिया गया. बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है.
बताया जा रहा है कि एसआई रिजवान अली, हेड कांस्टेबल शेषनाथ, होमगार्ड इन्द्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. तुरंत ही बच्चे को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टर की एक टीम बच्चे का ध्यान रख रही है.
वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जन्म देने वाली महिला ने बच्चे की हत्या का प्रयास क्यों किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











