
'रूस-चीन को संभाल लेंगे...', व्हाइट हाउस में बोले डेनमार्क-ग्रीनलैंड, ट्रंप का जवाब- तुमसे न हो पाएगा
AajTak
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच तनाव बरकरार है. व्हाइट हाउस बैठक से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. जहां ग्रीनलैंड ने अमेरिका में शामिल होने से साफ इनकार किया, वहीं ट्रंप ने दावा किया कि रूस-चीन के खतरे से निपटने में डेनमार्क सक्षम नहीं है.
ग्रीनलैंड पर मंडरा रहे संकट के बादल हटे नहीं हैं. व्हाइट हाउस में ग्रीनलैंड और अमेरिकी मंत्रियों के बीच हुई मीटिंग से कुछ ठोस नहीं निकल पाया है. इस मीटिंग पर ट्रंप ने भी टिप्पणी की है. ट्रंप का कहना है कि रूस-चीन से ग्रीनलैंड की रक्षा का दावा कर रहा डेनमार्क वक्त आने पर कुछ नहीं कर पाएगा.
दरअसल, आज ग्रीनलैंड और डेनमार्क के विदेश मंत्री व्हाइट हाउस पहुंचे थे. यहां US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से उनकी मीटिंग हुई. मीटिंग पर ग्रीनलैंड के भविष्य पर चर्चा हुई. ग्रीनलैंड को जबरन अमेरिका में मिलाने पर तुले ट्रंप के बयानों पर बात हुई. डेनमार्क, जिसका ग्रीनलैंड फिलहाल हिस्सा है उसने ट्रंप के बयानों पर आपत्ति भी जताई.
व्हाइट हाउस में मीटिंग के बाद ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्ज़फेल्ट ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ग्रीनलैंड अमेरिका का हिस्सा बनना चाहता है. उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड ने अपनी सीमाएं साफ कर दी हैं और सभी के हित में यही है कि सही रास्ता निकाला जाए.
हाईलेवल वर्किंग ग्रुप बनेगा
वहीं डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन ने कहा कि अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने मिलकर एक हाईलेवल वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला किया है. यह समूह इस बात पर काम करेगा कि आगे बढ़ने का कोई साझा रास्ता निकाला जा सके.
उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर ट्रंप प्रशासन के साथ अब भी मूलभूत मतभेद बने हुए हैं. ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वशासित क्षेत्र है और इसी मुद्दे पर तीनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








