
बलिया में साइबर ठगी का खेल बेनकाब, पुलिसकर्मी से उड़ाए लाखों रुपए
AajTak
बलिया में साइबर ठगों ने कानून के रखवाले को ही निशाना बना लिया. ई-कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी बनकर अज्ञात लोगों ने एक कांस्टेबल से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट पर मोटा रिटर्न देने का झांसा दिया और करीब साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए. इस मामले में IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के बलिया में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी को ही शिकार बना लिया. ई-कॉमर्स कंपनी के ऑपरेटर बनकर ठगों ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया और एक कांस्टेबल से 5.43 लाख रुपए की ठगी कर ली.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र का है. पछुवा गांव निवासी अंतलेश कुमार, जो आज़मगढ़ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट की धारा 66D के तहत FIR दर्ज की गई है. अंतलेश कुमार को टेलीग्राम पर एक लिंक मिला था.
इस लिंक को मुंबई में हेड ऑफिस वाली एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी का बताया गया. ब्रांड के नाम और प्रोफाइल पर भरोसा करके उन्होंने उस प्लेटफॉर्म के जरिए इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर दिया. 31 जुलाई से 29 दिसंबर 2025 के बीच उन्होंने कई बार रकम ट्रांसफर की थी. अधिकतम रकम 1.45 लाख रुपए थी.
इस तरह पीड़ित ने कुल 5,43,836 रुपए बताए गए अकाउंट में जमा कर दिए. कांस्टेबल का कहना है कि जब निजी जरूरत के चलते उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ट्रांजैक्शन फेल होने लगा. इसके कुछ समय बाद उनका अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया. इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ.
उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. रसड़ा कोतवाली इंचार्ज योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साइबर ठगों की पहचान करने और पैसे के ट्रेल का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आजमगढ़ में ये अपने तरह का पहला मामला है, जब कोई पुलिसकर्मी ठगों का शिकार बना है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










