
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर लगाया संगीन आरोप
AajTak
कनाडा की RCMP रिपोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भारत सरकार से जुड़े होने का दावा किया गया है. इस रिपोर्ट के सामने आने से भारत-कनाडा के सुधरते रिश्तों पर असर हो सकता है. पढ़ें लॉरेंस गैंग की कनाडा में बढ़ती गतिविधियों की पूरी कहानी.
RCMP Report in Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में आतंकी संगठन घोषित हो चुका लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय विवादों में घिर गया है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गैंग भारत सरकार की ओर से काम कर रहा है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत-कनाडा संबंधों को लेकर नई बहस छिड़ गई है. रिपोर्ट को वैंकूवर स्थित मीडिया संस्थान ग्लोबल न्यूज़ ने एक्सेस किया है. आरोप बेहद गंभीर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
गोपनीय रिपोर्ट का खुलासा RCMP की यह रिपोर्ट तीन पन्नों की है और फिलहाल इसे गोपनीय खुफिया समीक्षा बताया जा रहा है. रिपोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और भारत सरकार के कथित संबंधों का जिक्र छह बार किया गया है. ग्लोबल न्यूज़ के मुताबिक, यह रिपोर्ट हाल ही में उसके हाथ लगी. हालांकि रिपोर्ट पर कोई तारीख दर्ज नहीं है, जिससे इसकी टाइमलाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिर भी इसके कंटेंट ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.
भारत-कनाडा संबंधों के बीच आई रिपोर्ट यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब भारत और कनाडा के रिश्ते पटरी पर लौटते दिख रहे थे. अगस्त 2025 में दोनों देशों ने करीब 10 महीने के तनाव के बाद एक-दूसरे के यहां फिर से राजदूत नियुक्त किए थे. इससे पहले कनाडा ने भारत पर जासूसी और हिंसक गतिविधियों के आरोप लगाए थे. भारत ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया और सबूत मांगे, जो कभी पेश नहीं किए गए.
कनाडा में बढ़ती गैंग की मौजूदगी RCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कनाडा में मौजूदगी लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक हिंसक आपराधिक संगठन है, जो कई देशों में सक्रिय है. कनाडा में इसका नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और यह स्थानीय अपराधों में भी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, गैंग संगठित तरीके से अपने अपराधों को अंजाम दे रहा है.
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस का दावा RCMP रिपोर्ट का सबसे विवादित हिस्सा यह दावा है कि बिश्नोई गैंग भारत सरकार की ओर से काम करता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंग अपने आपराधिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करता है. हालांकि इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सार्वजनिक सबूत नहीं दिए गए हैं. यही वजह है कि रिपोर्ट की निष्पक्षता और मंशा पर सवाल उठ रहे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की करतूत RCMP के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है. इनमें जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टारगेट किलिंग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि गैंग का मुख्य मकसद लालच और आर्थिक लाभ है. रिपोर्ट में साफ किया गया है कि इसके पीछे कोई राजनीतिक या धार्मिक एजेंडा नहीं बताया गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










