
दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 50 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल
AajTak
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा. पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कोहरे के हालात बने. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो सकती है.
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में ठंड के साथ-साथ गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा. इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी कुछ ऐसे ही हालात दिखे. थोड़ी देर में कोहरा और बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे घट सकती है. सुबह सात बजे के बाद कोहरा और बढ़ सकता है. इसके चलते रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की भी आशंका है.
यूपी को मिलेगी ठंड से राहत
मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार चलने के कारण न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उत्तर प्रदेश में चल रही शीत लहर और पाले की स्थिति से 15 जनवरी से राहत मिलने की उम्मीद है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जिनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रोहिलखंड मंडल शामिल हैं, में व्याप्त शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार दर्ज किया है. हालांकि, शीत लहर की स्थिति गुरुवार रात तक बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











