
'एक आदमी दो सीटों से अलग-अलग पार्टियों से कैसे चुनाव लड़ सकता है', AIMIM के इम्तियाज जलील ने उठाया सवाल
AajTak
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव में विवादित मामला सामने आया है, जहां AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील ने दावा किया कि एक ही उम्मीदवार दो अलग-अलग पार्टियों कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी की टिकट पर चुनाव लड़ रहा है. जलील ने राज्य निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव में एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है. AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील ने दावा किया है कि एक ही उम्मीदवार दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरा है. इस मामले ने चुनावी नियमों और प्रक्रिया को लेकर नई बहस को जन्म दिया है.
इम्तियाज़ जलील का दावा है कि यह उम्मीदवार एक वार्ड से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है, वहीं दूसरे वार्ड से वंचित बहुजन आघाड़ी के टिकट पर मैदान में है. जबकि कई बार एक ही व्यक्ति एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ता है, लेकिन दो अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर एक साथ चुनाव लड़ना बहुत ज्यादा असाधारण और चुनावी नियमों के नज़रिए से विवादित माना जा रहा है.
जलील ने बताया कि इस मामले पर उन्होंने कानूनी सलाह भी ली है, लेकिन अभी तक कोई साफ जवाब नहीं मिला है. नामांकन के दौरान भरे जाने वाले एबी फॉर्म में उम्मीदवार द्वारा राजनीतिक पार्टी का साफ उल्लेख होता है. ऐसे में एक उम्मीदवार का दो पार्टी टिकट लेकर नामांकन स्वीकार होना समझ से बाहर है.
यह भी पढ़ें: मुंबई का किंग कौन? BMC समेत 29 निगमों में वोटिंग जारी, मोहन भागवत-अक्षय कुमार ने डाला वोट
AIMIM ने इस विषय को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से औपचारिक तौर पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है. जलील ने चेतावनी दी है कि इस तरह की स्थिति यदि साफ नहीं हुई, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्न उठ सकते हैं.
छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव का मतदान गुरुवार को हो रहा, जो महाराष्ट्र के अन्य 28 नगर निकाय चुनावों के साथ एकसाथ जारी है. फिलहाल, सभी की निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग के रुख पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या कोई कार्रवाई की जाती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










