
UP: बदन पर कपड़े नहीं, चेहरा जला हुआ, झांसी में मिला युवती का शव
AajTak
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा इलाके में अज्ञात युवती का निर्वस्त्र शव मिला है. शव का चेहरा चला हुआ है. मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. इसके साथ ही उसके हांथों में मेंहदी भी लगी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव का चेहरा भी जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है. मामला मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा इलाके का है. सूचना मिलते ही सीओ मोंठ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. इसके साथ ही उसके हांथों में मेंहदी भी लगी हुई है. पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है. फिलहाल आस-पास के थानों में भी सूचना दे दी गई है. पता लगाया जा रहा है कि मृतका कौन है और कहां की रहने वाली थी.
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने रविवार को जौरा ओवर ब्रिज के पास युवती का निर्वस्त्र शव देखा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
अमित गुप्ता हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार वहीं, दूसरी तरफ, उन्नाव गेट के बाहर शुक्रवार को हुए अमित गुप्ता हत्या कांड मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल यादव के मुताबिक, अमित उसकी बहन पर बरी नियत रखता था. जिसके चलते कई बार उसकी अमित गुप्ता से झगड़ा भी हुआ. लेकिन वह तब भी नहीं माना और राहुल यादव ने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली.
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि 10 नवंबर को उन्नाव गेट के बाहर निर्माणाधीन मकान से अमित गुप्ता का शव मिला था. उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी. इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए शहर कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई थी. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भंडेरी गेट निवासी राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद राहुल यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







