
UP: बच्चे के साथ घर के बाहर टहल रही थी महिला, बाइक सवार बदमाशों ने छीन ली सोने की चेन
AajTak
मेरठ से दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मेरठ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूटकर फरार हो गए. वायरल वीडियो मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र का है. यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
महिला अपने बच्चे के साथ घर के बाहर टहल रही थी. बाइक पर दो बदमाश आए. एक बाइक पर बैठा रहा दूसरा बात करना हुआ महिला के पास पहुंचा और उसके गले से चेन छीन ली. इस दौरान महिला जमीन पर गिर जाती है और वो उठकर बदमाशों के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ती है. लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं.
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर डरा हुआ महसूस कर रहे हैं.
इस मामले पर सीओ देवेश सिंह का कहना है कि मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है महिला की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है. बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










