
UP: प्राइवेट बैंक से दूसरे सरकारी बैंक में कई खाते शिफ्ट, ब्रांच में नमाज का वीडियो हुआ था वायरल
AajTak
यूपी के बाराबंकी में बैंक शाखा के अंदर नमाज पढ़ने और इफ्तारी का वीडियो सामने आने के बाद इस पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. बजरंग दल और शिवसेना ने डीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बैंक के अंदर नमाज पढ़ने और इफ्तार करने का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जतायी है और डीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी में प्राइवेट बैंक एचडीएफसी में अलविदा की नमाज के दौरान बैंक के अंदर ही नमाज अदा की गई और उसके बाद सभी लोगों को इफ्तारी दी गई. इस दौरान बैंक मैनेजर ने इफ्तारी करने वालों को गिफ्ट भी दिए.
बैंक परिसर में नमाज और इफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद हिंदू संगठन बजरंग दल और शिवसेना ने बैंक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को चिट्ठी लिखी है.
वहीं प्रशासन ने इस घटना के बाद अपने कई सरकारी खातों को दूसरे सरकारी बैंकों में शिफ्ट कर दिया है. हालांकि इस फैसले के पीछे सरकारी आदेश का हवाला दिया गया है.
सरकारी खातों को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने को लेकर परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि हमारे कई खाते एचडीएफसी बैंक में थे, लेकिन ऊपर से आदेश आए थे कि इन खातों को सरकारी बैंक में शिफ्ट कर दिया जाए जिसके बाद हमने ऐसा किया.
बाराबंकी में एचडीएफसी बैंक के जिस शाखे का वीडियो वायरल हुआ है, उस क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि इस तरीके का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ है. इस आयोजन के बारे में जब पता चला तो हमने बातचीत की. बैंकों में ये सब नहीं होना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










