
UP पुलिस ने भी की थी बाबा सिद्दीकी से पूछताछ! D-कपंनी और बाबा सिद्दीकी पर क्या बोले रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा
AajTak
UP पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी अविनाश मिश्रा ने आजतक को बताया कि मेरा बहुत ज्यादा बाबा सिद्दीकी से संपर्क नहीं था. जांच के सिलसिले में ही उनसे एक-दो बार बात हुई थी. और बाकी कनेक्शन क्या है ये तो बॉम्बे पुलिस देखेगी. हमें एक शिकायत मिली थी, जिसमें हाफिज नाम के व्यक्ति ने कहा कि बाबा सिद्दीकी मेरे बीस करोड़ रुपये नहीं दे रहे हैं.
मुंबई में शनिवार शाम को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी-भी फरार है. इस हत्याकांड के पीछे भले ही जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा हो, लेकिन इस हत्याकांड का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 15 टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है. कभी बाबा सिद्दीकी के खिलाफ UPATS ने भी जांच की थी. इसी मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा ने जांच की थी.
अविनाश मिश्रा ने आजतक को बताया कि ये बड़े दुखद बात है. मेरा बहुत ज्यादा उनसे कोई संपर्क नहीं था. जांच के सिलसिले में ही उनसे एक-दो बार बात हुई थी. और बाकी कनेक्शन क्या है ये तो बॉम्बे पुलिस देखेगी. जब उनसे उनकी जांच के बारे में पूछा गया कि वो क्या मामला था, तो उन्होंने कहा कि देखिए, काफी पुरानी बात हो गई मेरे ख्याल से ये बात 2015-16 की है. मुझे ये तो बहुत अच्छे से अब याद भी नहीं है. एक एप्लीकेशन आई थी, कोई हाफिज नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी. वो बॉम्बे बेस था, लेकिन दुबई रहता था. उसने एप्लीकेशन दी थी कि साहब मेरे बीस करोड़ रुपये बाबा सिद्दीकी नहीं दे रहे हैं और मांगते हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं और आज मैं लखनऊ आया हुआ था. मुझे यहां भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. वो जांच मैंने की थी, मैंने उसका स्टेटमेंट लिया और उसके बाद फिर मैंने बाबा सिद्दीकी से संपर्क किया कि भाई आप अपना बयान दर्ज करा दीजिए, या तो लखनऊ आ जाइए या मैं बॉम्बे आ जाता हूं. और इसी तरह आप पर आरोप लगे हैं तो उनका ठीक है, मैं बताता हूं.
प्रॉपर्टी का था वो मामला
उन्होंने बताया कि फिर उसके बाद मैंने शिकायत करने वाले स्टेटस चेक करने का सोचा कि भाई ये बीस करोड़ की बात कर रहा है. ये इस काबिल है भी या नहीं. तो बाद में मालूम पड़ा की उसका कोई स्टेटस नहीं है. उसने कोई पैसा-वैसा उसका नहीं है. वो डी-कंपनी का पैसा है और कोई बॉम्बे की एक प्रॉपर्टी थी. बड़ी प्रॉपर्टी थी, उस प्रॉपर्टी का एक समझौता कराया गया था. जिसमे से बीस करोड़ रुपये डी-कंपनी को जाने थे. वो पैसा डी- कंपनी को नहीं गया था. इसी बात को लेकर कई बार फिर उसने उसको मैंने ग्रिल किया फिर कंप्लेंट. तो मैंने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो फोन नहीं उठाते, बात नहीं करते, पैसा नहीं दे रहे है, क्योंकि यूपी पुलिस अच्छे से काम कर रही है. अंडरवर्ल्ड पर तो हमने यहां शिकायत करवा दी थी. तो मैंने उसको खैर अपने हिसाब से पुलिसिंग की और मैंने उसको सिर्फ इस बात पर छोड़ा कि तुम मेरे आदमी वहां पर एंट्री कराओ.
'मैंने 2 मुखबिरों को डी-कंपनी में कराई एंट्री'
उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने मेरे प्रेशर बनाने के बाद दो लड़कों को डी-कंपनी में एंट्री दी ला दी. और मुझको बहुत इन्फॉर्मेशन मिली, जिसमें फिल्मी जगत के बहुत से अभिनेताओं की जान बची. उसमें से वो मैंने बॉम्बे पुलिस को इन्फॉर्म किया. उन्होंने अपने सिक्योरिटी की ये की और यूपी में भी क्राइम बहुत बचा. उसके बाद मैंने जब मेरी समझ में आ गया की नहीं ये मसला दूसरा है तो फिर मैंने उसमें एक रिपोर्ट लगा दी की भाई ये मसला, क्योंकि बॉम्बे से रिलेटेड है. लखनऊ में जो ये ऐप्लिकेशन दी गई है, ये फर्जी है. इधर इस तरह की कोई बात नहीं हुई और वो फिर ऐप्लिकेशन का मैंने निस्तारण कर दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










