
UP: पिता मैकेनिक, मां दूसरों के घर करती हैं काम... झोपड़ी से निकलकर हॉकी स्टार बने दो बेटे
AajTak
लखनऊ में मोपेड मिस्त्री तसव्वुर और दूसरे के घरों में काम करने वाली किस्मतउलजहां के दो बेटे शाहरुख और आमिर हॉकी स्टार बन गए हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद आमिर और शाहरुख ने अपने हुनर को आगे बढ़ाया और दोनों उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो लाल ने कमाल कर दिया है. दरअसल मोपेड मिस्त्री तसव्वुर और घरों में काम करने वालीं किस्मतउलजहां के दो बेटे शाहरुख और आमिर हॉकी स्टार बन गए हैं. घर में टीवी नहीं है लेकिन दोनों का हॉकी मैच मोबाइल से देखकर पिता और मां के आंखों में आंसू आ जाते हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नेशनल पीजी कॉलेज के पास मोटर मैकेनिक का काम तस्सवुर करते हैं और मां किस्मतउलजहां घर का काम करके परिवार का पेट पालती है. परिवार के 7 लोगों में आमिर और शारुख के अलावा 4 बहनें हैं, जो झोपड़पट्टी में रहते हैं. आमिर अली और शाहरुख अली आज देश के स्टार हैं. हॉकी में नाम रोशन कर रहे हैं.
छोटे बेटे शाहरुख ने हाल ही में अपनी हैट्रिक से ऊतर प्रदेश को राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी का चैम्पियन बनाया था, जबकि बड़ा बेटा आमिर अली राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में खेल रहा है और गोल पर गोल दागे जा रहा है. आमिर और शाहरुख ने बचपन से ही गरीबी देखी है. पिता अभी भी मोटर मैकेनिक का काम करते हैं. घर झोपड़पट्टी जैसा है.
आर्थिक तंगी के बावजूद आमिर और शाहरुख ने अपने हुनर को आगे बढ़ाया. दोनों को शुरुआत से हॉकी खेलने का शौक था. पास में ही स्टेडियम था, जहां पर जाकर हॉकी से खेलना शुरू किया. धीरे-धीरे प्रतिभा निखरी और बड़े बेटे आमिर का चयन साईं सेंटर लखनऊ में हो गया, जबकि छोटा बेटा शाहरुख अकेडमी में ही खेलता रहा.
छोटे बेटे शाहरुख ने एकेडमी में खेलते हुए गोवा में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए हैट्रिक गोल दाग कर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय चैंपियन बना दिया था. शाहरुख इस चैंपियनशिप में स्टार खिलाड़ी बने. बड़ा बेटा आमिर अली इस समय राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में खेल रहा है.
लीग मैच, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में आमिर खान ने कई गोल दागे और उत्तर प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका आमिर अली की रही. आमिर और शाहरुख के पिता तसव्वुर अली के मुताबिक, बेटे को खेलते देखकर आंखों में खुशी होती है, जब सभी समय मिलता है तो वह मोटर मैकेनिक में मेरा हाथ बढ़ाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










