
UP: पसंदीदा लड़के से शादी तय नहीं होने से परेशान थी लड़की,फांसी लगाकर दी जान
AajTak
बांदा में BA में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी जहां तय हुई थी वो उससे खुश नहीं थी. जिसकी वजह से वो तनाव में रहने लगी थी. परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को किसी बात पर नहीं डांटा था. किस वजह से उसने यह कदम उठाया उनकी समझ से परे है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में 20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी तय होने के बाद से वो तनाव में रहने लगी थी. जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के मुताबिक प्राइमरी जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की की शादी जिस लड़के से तय हुई थी वो उसे पसंद नहीं था. कई बार उसने परिजनों को यह बात समझाने की कोशिश पर किसी ने उसकी नहीं सुनी. इससे परेशान होकर उसने फांदा लगाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.
यह मामला कमासिन थाना के ममसी खुर्द गांव का है, रामगोपाल की 20 वर्षीय बेटी व सभी लोग देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह काफी देर तक बेटी के बाहर न निकलने पर परिजनों को कुछ शंका हुई. लड़की की कमरे के अंदर गई तो उसने देखा कि बेटी का शव फंदे से लटकता हुआ है. घर में चीख पुकार मच गई और परिवार के सभी लोग इकट्ठा हो गए.
परिजनों का कहना है कि उसे किसी बात को लेकर डांट फटकार नहीं लगाई गई. पता नहीं किस बात को लेकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया. मृतिका BA की छात्रा थी. उसके 2 भाई हैं, एक दिल्ली में नौकरी करता है तो दूसरा चित्रकूट में रहकर पढ़ाई कर रहा है. पुलिस की पूछताछ में परिजन सुसाइड का कोई कारण नहीं बता सके.
SHO कमासिन उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ममसी खुर्द गांव में एक लड़की ने सुसाइड किया है. जांच में यह पता चल रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी, जो उसे पसंद नहीं थी. इस वजह से वो मानसिक तनाव और नाखुश रहती थी. लड़की के कोई प्रेम प्रसंग की बात सामने नहीं आई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







