
UP पंचायत चुनाव में 1621 शिक्षकों की मौत या फिर सिर्फ 3? बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
AajTak
एक तरफ शिक्षक संगठनों द्वारा 1621 शिक्षकों की मौत वाला आंकड़ा पेश किया जा रहा है तो वहीं सरकार सिर्फ 3 शिक्षकों का जिक्र कर रही है. अब जब आंकड़ों में इतना अंतर देखने को मिल रहा है, इस वजह से दोनों तरफ से सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं.
कोरोना काल में हुए यूपी पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त विवाद देखने को मिल रहा है. अब चुनाव तो हो गए हैं, नतीजे भी सामने हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में कितने ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की मौत हुई है, इस पर बवाल जारी है. एक तरफ शिक्षक संगठनों द्वारा 1621 शिक्षकों की मौत वाला आंकड़ा पेश किया जा रहा है तो वहीं सरकार सिर्फ 3 शिक्षकों का जिक्र कर रही है. अब जब आंकड़ों में इतना अंतर देखने को मिल रहा है, इस वजह से दोनों तरफ से सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं और समाधान कोई निकलता नहीं दिख रहा. पंचायत चुनाव में शिक्षकों की मौत पर बवाल
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










