
UP: नूपुर शर्मा के मामले में बयानबाजी से दूर रहें, सीएम योगी की मंत्रियों को सख्त नसीहत
AajTak
नूपुर शर्मा के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि इस मामले में बयानबाजी से बचें. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.
नूपुर शर्मा ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी. इस पर जमकर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नूपुर शर्मा के मामले में अपने सभी मंत्रियों को नसीहत दी है. सीएम योगी ने मंत्रियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नूपुर शर्मा के मामले में बयानबाजी से दूर रहें.
कैबिनेट की मीटिंग में सीएम योगी ने मंगलवार को मंत्रियों को इस बारे में कई निर्देश दिए. इस दौरान योगी ने कहा कि नूपुर शर्मा के मामले में बयानबाजी से दूर रहें. पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. फिर भी कुछ लोग माहौल बिगाड़ने में लगे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री ऐसे मामलों में बारीकी से निगाह रखें कि कहीं कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं कर रहा है. इसके साथ ही सीएम योगी ने मंत्रियों को रामपुर और आजमगढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार में लग जाने को कहा है. उन्होंने मण्डलीय दौरों को लेकर मंत्रियों से फीडबैक भी लिया.
दरअसल नूपुर शर्मा ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी. यूपी समेत देश के दूसरे हिस्सों में इसकी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इसके साथ ही इस्लामिक देशों ने भी उनके बयान को लेकर विरोध दर्ज कराया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








