
UP: निकाय चुनाव में दमखम दिखाएगी शिवपाल की पार्टी, बेटे के साथ मिलकर ले रहे उम्मीदवारों का इंटरव्यू
AajTak
उत्तर प्रदेश में अगले महीने निकाय चुनाव होना हैं. इस बार चुनाव में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी सभी सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरने जा रही है. अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए शिवपाल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. वो ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की जीत हो.
उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में इस बार शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी सभी सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरने जा रही है. इन सीटों पर अपने कैंडिडेट्स को उतारने के लिए शिवपाल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. शिवपाल यादव अपने बेटे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव के साथ मिलकर संभावित उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी ले रहे हैं. शिवपाल ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की जीत हो.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने निकाय चुनाव होना हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी से विधायक हैं, लेकिन इस बार उन्होंने निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को उतारने का मन बना लिया है.
सभी सीटों पर उतारे जाएंगे प्रत्याशी
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव के मुताबिक इस बार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरे जोर-शोर से निकाय चुनाव लड़ेगी. सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे. इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी भी कर ली है. जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ना चाह रहा है, उसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बुलाकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
डिंपल के नामांकन में नहीं पहुंचे शिवपाल
दरअसल, शिवपाल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच रिश्ते ठीक न चलने के कयास लगाए जा रहे हैं. एक दिन पहले ही 14 नवंबर को अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की तरफ से पर्चा दाखिल करने पहुंची थीं. डिंपल के नामांकन के मौके पर पूरा यादव कुनबा एकजुट नजर आया था. प्रोफेसर राम गोपाल यादव से लेकर तेज प्रताप यादव तक, यादव परिवार के करीब सभी दिग्गज डिंपल यादव के नामांकन में पहुंचे थे. लेकिन दिग्गज नेता शिवपाल नदारद थे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










