
UP: नानाजी की प्रयोगशाला में BJP का प्रशिक्षण वर्ग, लाभार्थी वर्ग को ‘सुविधाओं’ के साथ ‘समरसता’ से जोड़ने पर मंथन
AajTak
BJP Training Camp Chitrakoot: भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 को लेकर जोरशोर से तैयारी में जुटी है. इसके लिए चित्रकूट में मंथन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में विमर्श किया जा रहा है. भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति बना रही है. क्या चित्रकूट के मंथन से निकला निष्कर्ष पार्टी के लिए 2024 की चुनावी राह आसान कर पाएगा?
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाभार्थी वर्ग BJP के लिए बड़ा ट्रंप साबित हुआ है. वजह यह है कि वंचित वर्ग को केंद्रीय योजनाओं का लाभ देने पर पार्टी ने पूरा जोर लगाया. अब इस नए वोटर वर्ग से 2024 में बीजेपी को बड़ी उम्मीदें हैं. चित्रकूट के प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी का ध्यान नानाजी देशमुख की प्रयोगशाला में लाभार्थी वर्ग को ‘सुविधाओं’ के साथ ‘समरसता ‘ को भी जोड़कर मिशन 2024 का ब्लू प्रिंट तैयार करने पर है.
ज्यादातर योजनाओं का लाभ पाने वाले अनुसूचित जाति और वंचित वर्ग के साथ मुस्लिम पसमांदा समाज पर फोकस का संकेत बीजेपी पहले ही दे चुकी है. ऐसे में पार्टी श्रीराम की तपो भूमि और जनसंघ के नेता रहे नानाजी देशमुख की ‘प्रयोगशाला’ चित्रकूट में इन वर्गों की सुविधा (योजनाओं का लाभ) और समरसता पर मुहर लगा सकती है. नानाजी देशमुख ने ‘दादी का बटुआ’ और ‘मुकदमा विहीन गांव’ का स्वप्न तब साकार कर दिया था, जब बीजेपी एक वर्ग के लिए अछूत मानी जाती थी. खास बात ये भी है कि इसमें कई मुस्लिम बाहुल्य गांव भी शामिल थे.
चित्रकूट के प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के पदाधिकारी और सरकार के मंत्री जुटे हैं. विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सियासी रणनीति के केंद्र में आए ‘लाभार्थी वर्ग’ को जोड़े रखने के लिए बीजेपी के मूल सिद्धांत और दावे ‘अंत्योदय’ की प्रयोगशाला बनाने वाले नानाजी देशमुख के प्रयोग से भी पार्टी प्रेरणा प्राप्त कर सकती है.
लोकसभा चुनाव और उससे पहले स्थानीय निकाय के चुनाव पर मंथन
चित्रकूट में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन है. इस प्रशिक्षण वर्ग में 2024 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले यूपी में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव पर फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि ये बात भी तय मानी जा रही है कि पार्टी के ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान जैसे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी. चुनाव में पार्टी जिन केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के वोट के सहारे प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज हुई, उनको आगे भी जोड़ने और सियासी राह पर उसी रास्ते से दिल्ली तक पहुंचने की कोशिश होगी.
वहीं, संगठन के कार्यों की समीक्षा भी तय है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक पर प्रशिक्षण हो रहा है. चर्चा मिशन 2024 की है, पर उससे पहले स्थानीय निकाय के चुनाव भी पार्टी के लिए अहम हैं. चित्रकूट में मंथन से सिर्फ विचार ही नहीं मिलते, बल्कि सियासत का वो रास्ता भी मिलता है, जो सीधे सत्ता तक ले जा सकता है. ये किसी और का नहीं, खुद बीजेपी का अनुभव है. जब भी पार्टी ने यहां मंथन किया, उससे पार्टी को सियासी संजीवनी मिली है. अब, जब चुनावी राजनीति में योजनाओं का लाभ पाने वाले वंचित वर्ग ‘लाभार्थी’ केंद्र में हैं तो इस तपोभूमि का महत्व और बढ़ गया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









