UP: नागिन का इंतकाम...नाग मारने वाले शख्स को 7 बार काट चुकी, फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है दास्तान
AajTak
रामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नागिन ने नाग की मौत का बदला लेने के लिए एक शख्स को सात बार डंसा पर वो हर बार बच गया. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नागिन ने नाग की हत्या का बदला लेने के लिए एक शख्स को 7 बार डंसा पर वो हर बार बच गया. इस घटना के सामने आने बाद हर कोई हैरान है. दरअसल जनपद रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर का रहने वाला एहसान उर्फ बबलू एक कृषि फार्म पर नौकरी करता है. सात महीने पहले उसका सामना नाग और नागिन से हुआ. एहसान ने लाठी से वार कर नाग को मार दिया और नागिन बचकर निकल गई. लेकिन नागिन ने अपने मरे हुए नाग का बदला लेने की ठान ली.
फिल्मी कहानी की तरह नागिन ने मौका मिलते ही एहसान को डंस लिया लेकिन समय पर इलाज मिलने पर वो बच गया. कुछ दिन बाद नागिन ने एक बार फिर उस पर हमला किया और वो फिर से बाल-बाल बच गया. ऐसा करते हुए नागिन ने एहसान ऊर्फ बबलू को सात बार डंसा लेकिन वो हर बार मौत को हराने में कामयाब रहा. नागिन के इस बदले की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है, वहीं एहसान डर के साये में जीने को मजबूर है. नागिन के हमले के दौरान एहसान ने खुद को बचाने के लिए लाठी से उस पर भी कई बार वार किया लेकिन नागिन खुद को बचाने में कामयाब रही.
नागिन और एहसान के बीच हो रही इस जंग में कुदरत दोनों का साथ दे रही है. लेकिन इसका अंत क्या होगा यह कोई नहीं जानता. पूरे इलाके में यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं इस मामले पर एहसान का कहना है कि वो बेहद गरीब है और मजदूरी कर अपने परिवार को पालता है. 7 महीने पहले उसे दो सांप दिख थे. उसने एक को मारकर जमीन में गाड़ दिया था. इसके बाद से नागिन उसे कई बार डंस चुकी है है. वो मुझे खेत में काम करने के दौरान सात डंस चुकी है. मेरे छोटे-छोटे चार बच्चे हैं और अब हमेशा डर के साये रहता हूं अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे परिवार का क्या होगा.
वहीं फार्म मालिक सत्येंद्र का कहना है कि के मुताबिक अब से 7 महीने पहले सांप ने एहसान को काटा और वो जोड़ा था. इसने से एक को मार दिया था. उसके बाद से कभी भी सांप उसे काट लेता है और अस्पताल जाना पड़ता है. इसके छोटे-छोटे 4 बच्चे हैं, सांप इसे 6 से 7 बार काट चुका है. सांप कोबरा नस्ल का है. एहसान डर के साये में जीने को मजबूर है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










